जनसम्पर्क संचालनालय मध्यप्रदेश शासन
सूचना
जनसम्पर्क संचालनालय की विज्ञापन अनुमोदित सूची में शामिल प्रदेश के दैनिक समाचार पत्रों का वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। इसके तहत (वार्षिक पुनरीक्षण 01.04.2025 से 31.03.2026 तक) की जानकारी दिनांक 09 जुलाई, 2026 से 29 जुलाई, 2026 तक शासकीय कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रपत्र में (शासकीय अवकाश को छोड़कर) जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल के भवन क्रमांक 02 के कक्ष क्रमांक 09 में जमा कराई जा सकती है। निर्धारित प्रपत्र की प्रति ऑनलाईन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
(आयुक्त, जनसम्पर्क द्वारा आदेशित)
अपर संचालक (विज्ञापन)
वार्षिक पुनरीक्षण प्रपत्र डाउनलोड करें